लिक्विडेटर ने संभाला काम
दी अजमेर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक
अजमेर| दीअजमेर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के लिक्विडेटर राजीव लोचन शर्मा ने सोमवार से कामकाज संभाल लिया है। इसके साथ ही कर्मचारियों को खातों के एकीकरण का काम शुरू करने के निर्देश जारी किए गए हैं। बैंक के पीड़ित खाताधारकों ने सहकार भवन में लिक्विडेटर राजीव लोचन शर्मा से मुलाकात की। सबकी चिंता बैंक में जमा रुपया कैसे निकलेगा, इसको लेकर रही। शर्मा ने सभी खाताधारकों को आश्वासन दिया कि जिन लोगों के पैसे बैंक में जमा हैं उन्हें लौटा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पद संभालने के बाद उनकी प्राथमिकता एक लाख रुपए वाले जमाकर्ताओं को पैसा दिलवाना है। इसके लिए ऐसे जमाकर्ताओं की सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने बैंक पहुंचकर कर्मचारियों से सूची बनाने के निर्देश दिए।
रिकवरी रहेगी चुनौती
शर्माके सामने सबसे बड़ी चुनौती डिफाल्टर से वसूली की होगी। 20 करोड़ की रिकवरी में से 12 करोड़ रुपए पर हाईकोर्ट अथवा सहकार विभाग की ओर से स्टे मिला हुआ है।
एकमुश्त समझौता योजना
डिफाल्टरोंके पैसों की रिकवरी हो इसके प्रयास किए जा रहे हैं। एक मुश्त समझौता योजना पर विचार किया जा रहा है। प्रस्ताव तैयार कर आरबीआई को भेजा जाएगा।
खातों का होगा एकीकरण
शर्माने बताया कि कई खाताधारकों की एफडीआर के साथ सेविंग खाते भी हैं। ऐसे खाताधारकों की सूची बनाई जाएगी। खातों के एकीकरण का काम किया जाएगा।