पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध कनेक्शनों से प्रभावित हो रही पेयजल आपूर्ति : देथा

अवैध कनेक्शनों से प्रभावित हो रही पेयजल आपूर्ति : देथा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. कलेक्टर भवानी सिंह देथा ने कहा कि पानी के अवैध कनेक्शनों पर कार्ययोजना तैयार कर कार्यवाही करने की आवश्यकता है। अवैध कनेक्शनों के चलते कई पानी की टंकियां खाली रह जाती हैं एवं पेयजल आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित होती है।
कलेक्ट्रेट के सभागार में पानी, बिजली, मौसमी बीमारियों, पेयजल एवं अकाल राहत कार्यों संबंधी साप्ताहिक बैठक को श्री देशा संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अवैध कनेक्शनों की वजह से टंकियों में पानी का भराव नहीं हो पाता है। जिसकी वजह से आमजन को पेयजल की आपूर्ति करना संभव नहीं हो पाता है।
बैठक में उन्होंने नारीशाला रोड पर पाइप लाइन को सही बिछाने, पंचशील नगर, हरिभाऊ उपाध्याय नगर में पेयजल आपूर्ति में बाधा, बस स्टैंड के पास टंकी से पानी ओवरफ्लो होकर बहने आदि शिकायतों पर अधिकारियों से चर्चा कर निर्देश दिए। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल परिवहन नहीं किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में 24 टैंकर के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

सफाई के दिए निर्देश

अधिकारियों को अपने कार्यालयों में सफाई व्यवस्था को पुख्ता करने, अस्पतालों, विद्यालयों एवं कार्यालयों में पानी की टंकियों की सफाई करने के निर्देश भी उन्होंने दिए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों की मरम्मत करने एवं केकड़ी-बघेरा मार्ग पर सड़कों की बदहाल स्थिति पर तुरंत कार्य करने की आवश्यकता बताई।