पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हैडमास्टर ने थप्पड़ मारा, छात्र ने पी लिया कीटनाशक

हैडमास्टर ने थप्पड़ मारा, छात्र ने पी लिया कीटनाशक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावरके निकटवर्ती सेदरिया के राजकीय विद्यालय में पढ़ने वाले दसवीं के एक छात्र ने सोमवार को हैडमास्टर की डांट से खफा होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। पीड़ित छात्र को जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक सेंदरिया स्थित रेल का बाड़िया निवासी सुरेश पुत्र शैतानसिंह ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। बेहोशी की हालत में परिजनों ने उसे जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुरेश गांव की सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ता है। स्कूल में किसी विषय की पास बुक मंगवाई गई थी, इस वजह से वह शनिवार को स्कूल नहीं गया। सोमवार को स्कूल जाने पर प्रार्थना के दौरान हैडमास्टर ने स्कूल नहीं आने की वजह पूछी आैर तीन थप्पड़ सुरेश के गाल पर जड़ दिए। पिटाई से खफा होकर सुरेश ने घर पहुंचने के बाद खेत में जाकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। बेहोशी की हालत में उसे सेदरिया से अजमेर रैफर किया गया।