पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरपीएससी में रही अभ्यर्थियों की भीड़

आरपीएससी में रही अभ्यर्थियों की भीड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानलोक सेवा आयाेग में सोमवार को अभ्यर्थियों की भीड़ रही। आयोग में वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड सैकंड (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2013 के विभिन्न पदों के लिए सफल रहे अभ्यर्थी विस्तृत आवेदन पत्र जमा कराने पहुंचे।

गुजराती, गणित, पंजाबी, सोशल साइंस और उर्दू विषयों के परिणाम आयोग ने 17 सितंबर को घोषित किए थे। इन विषयों में चयनित अभ्यर्थियों को आयोग ने सोमवार तक विस्तृत आवेदन पत्र जमा कराने के निर्देश दिए थे। सोमवार को इन विषयों के विस्तृत आवेदन पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि थी। इसे देखते हुए ही शाम तक अभ्यर्थियों की भीड़ नजर अाई।

आजइन विषयों की अंतिम तिथि

विज्ञानऔर अंग्रेजी विषयों के अभ्यर्थी मंगलवार तक विस्तृत आवेदन पत्र जमा करा सकेंगे। इन विषयों का परिणाम आयोग ने 18 सितंबर को जारी किया था। इधर, हिंदी संस्कृत विषयों के अभ्यर्थी बुधवार तक विस्तृत आवेदन पत्र जमा करा सकेंगे। आयोग सूत्रों के मुताबिक विस्तृत आवेदन पत्र प्राप्त होने के बाद आयोग इन अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच करेगा। इसके बाद स्पष्ट पाए गए पात्र अभ्यर्थियों के नाम नियुक्ति के लिए अभिस्तावित किए जाएंगे।

आरपीएससी में विस्तृत आवेदन पत्र जमा कराने के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ रही। आयोग में वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड सेकंड भर्ती परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों के विस्तृत आवेदन पत्र जमा किए जा रहे हैं।