संपर्क समाधान बैठकें कल से
अजमेर| ग्रामीणोंकी समस्या समाधान के लिए चलाए जा रहे संपर्क समाधान अभियान के तहत उपखंड जिला स्तरीय संपर्क समाधान बैठकों का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। उपखंड पंचायत समिति स्तर पर एक अक्टूबर तथा जिला स्तर पर 9 अक्टूबर को बैठकों का आयोजन होगा।
कलेक्टर भवानी सिंह देथा ने बताया कि एक अक्टूबर को अरांई, भिनाय, जवाजा, मसूदा, पीसांगन, केकड़ी, श्रीनगर सीलोरा पंचायत समिति मुख्यालय पर बैठक आयोजित की जाएगी। इनके पर्यवेक्षण के लिए अधिकारियों को लगाया गया है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर द्वितीय यशोदानंदन श्रीवास्तव, अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रथम गजेंद्र सिंह राठौड़, उप निदेशक अल्पसंख्यक विभाग जेडबी मिर्जा, जिला रसद अधिकारी सुरेश कुमार सिंधी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलआर गुगरवाल को पर्यवेक्षण अधिकारी बनाया गया है।