पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीप की टक्कर से एक की मौत

जीप की टक्कर से एक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसीराबाद| अजमेरमार्ग स्थित ग्राम बलवंता चौराहे पर एक पिकअप जीप की टक्कर से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार बलवंता निवासी मदनलाल चौहान रविवार रात को नसीराबाद से काम धंधा कर बलवंता चौराहे पहुंचा था तथा वहां रोड के साईड में खड़ा होकर परिचितों से बात कर रहा था। इसी दौरान अजमेर की ओर से रही एक पिकअप जीप के चालक ने तेजी लापरवाही से पिकअप चलाकर रोड के साईड में खड़े मदनलाल के टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक जीप लेकर फरार हो गया। घायल मदनलाल को परिजन ने अजमेर जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मृत्यु हो गई।