राणावत आज गेगल में करेंगे सुनवाई
अजमेर| डिस्कॉमएमडी बी.राणावत मंगलवार को गेगल 33 केवी सब स्टेशन पर आयोजित विद्युत चौपाल में उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनेंगे और समाधान करेंगे। प्रवक्ता महेशचंद शर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत चौपाल का आयोजन प्रत्येक मंगलवार को हो रहा है। गेगल में आयोजित विशेष चौपाल में में विधायक, प्रधान एवं संबंधित जनप्रतिनिधि भी भाग लेंगे। चौपाल में में प्राप्त शिकायतों का पंजीयन कर समयबद्ध निस्तारण भी किया जाएगा।