स्कॉलरशिप की अंतिम तिथि अब 7 तक
अजमेर | अल्पसंख्यकछात्र-छात्राओं को दी जाने वाली उत्तर मैट्रिक छात्रवृति एवं मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति की ऑनलाइन नवीन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 अक्टूबर तक कर दी गई है। पूर्व में यह तिथि 30 सितंबर तक थी।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी उमरदराज खान के मुताबिक विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाने के संबंध में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय से निर्देश प्राप्त हो गए हैं।
विद्यार्थीहो रहे हैं परेशान : मंत्रालयद्वारा स्कॉलरशिप आवेदन ऑनलाइन भरवाए जा रहे हैं। लेकिन ऑनलाइन आवेदन के लिए उपलब्ध लिंक का सर्वर बहुत धीमी गति से चल रहा है। एक ही आवेदन में काफी समय लग रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों स्कूल संचालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्कूलों का अब तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी नहीं हो सका है। बिना स्कूल रजिस्ट्रेशन के विद्यार्थी का स्कॉलरशिप आवेदन भी नहीं भरा जा सकता है।