कलशाभिषेक महोत्सव आज
सकलदिगंबर जैन समाज सरावगी मोहल्ला के तत्वावधान में मंगलवार कलशाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जम्बू पाटनी ने बताया कि सुबह 9.30 बजे ऐलाचार्य वसुनंदी महाराज ससंघ आहार होगा। उसके बाद दोपहर 2 बजे से दिगंबर जैन मंडली भजन प्रस्तुत करेगी। सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम मंे दोपहर 3 बजे से महाराज के प्रवचन होंगे। शाम 4 बजे से श्रीजी के कलशाभिषेक किए जाएंगे। सकल दिगंबर जैन समाज का वात्सल्य भोज एवं श्रीजी की सामूहिक आरती होगी।