\"स्कूल प्रशासन ने नहीं दी कोई राशि\'
अजमेर| केसरगंजस्थित सेंट एन्सलम्स स्कूल प्रशासन ने एक छात्र की पिटाई के मामले में अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए कहा है कि घटना के संबंध में अलग-अलग बातें सामने रही है, जिससे भ्रांति उत्पन्न हो रही है। स्कूल के प्रिंसिपल ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि स्कूल प्रशासन ने छात्र को काेई राशि दी है और ही उसके अभिभावक द्वारा राशि मांगी गई थी।
छात्र के अस्थमा पीड़ित होने की बात भी उनकी ओर से नहीं कही गई है। स्कूल प्रशासन द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और संबंधित अध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि छात्र को हल्का थप्पड़ मारने की बात कही जा रही है, जबकि उनकी ओर से ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है, यह सारी बातें जांच रिपोर्ट पर ही स्पष्ट होंगी।