पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुपर स्पेशियलिटी शिविर में 229 रोगी लाभान्वित

सुपर स्पेशियलिटी शिविर में 229 रोगी लाभान्वित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मित्तलहॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में रविवार को निशुल्क सुपर-स्पेशियलिटी परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 229 रोगी लाभान्वित हुए।

हॉस्पिटल के जनसंपर्क प्रबंधक गोपाल गर्ग ने बताया कि शिविर में गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. भास्कर डी. कुरेच्या, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत शर्मा, न्यूरो फिजीशियन डॉ. विनोद के. शर्मा, गेस्ट्रो एंट्रोलोजिस्ट डॉ. कपिल शर्मा एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव कुमार ने निशुल्क परामर्श दिया। न्यूरोलोजी विभाग में 100 से भी अधिक रोगी लाभान्वित हुए। इन्हें न्यूरो फिजीशियन डॉ. विनोद के. शर्मा ने परामर्श दिया। शर्मा ने बताया कि शिविर में बोलने की प्रक्रिया में अंतर आना, शारीरिक संतुलन होना, याददाश्त में कमी, शरीर में कंपन, सिर कमर में तेज दर्द आदि के रोगियों को परामर्श दिया। गेस्ट्रो एंट्रोलोजिस्ट डॉ. कपिल शर्मा ने शिविर में पीलिया, पित्त नली में पथरी, खून की उल्टियां होना, अधिक शराब से लीवर सिरोसिस अन्य लीवर रोग, भोजन की नली में अल्सर, आंतों की बीमारियां आदि के बारे में परामर्श दिया गया।

कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत शर्मा ने बताया कि शिविर में परामर्श के लिए मुंह, गले, गुर्दे, आंतों, फेफड़ों के कैंसर से संबंधित रोगी आए। मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव कुमार ने बताया कि हॉस्पिटल में अधिकांश मूत्र रोगों जैसे गुर्दे, पेशाब की नली थैली में पथरी, प्रोस्टेट, मूत्र नली की सिकुड़न आदि का दूरबीन से बिना चीरफाड़ टांके के ऑपरेशन किया जाता है। निदेशक डॉ. दिलीप मित्तल ने बताया कि शिविर में पंजीकृत रोगियों को निर्देशित जांचों पर 25 प्रतिशत छूट तथा ऑपरेशन प्रोसीजर्स पर 10 प्रतिशत छूट प्रदान की गई।

शिविर के दौरान रोगी को परामर्श देते डॉक्टर।