मेले का लोगों ने जमकर उठाया लुत्फ
शिविर में 73 यूनिट रक्त संग्रहित
श्रीअग्रसेन जयंती महोत्सव के तीसरे दिन रविवार को श्री अग्रसेन मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने परिवार सहित भाग लिया। मेले में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की स्टॉल्स लगाई गई तथा एक मिनट गेम शो के साथ-साथ बेस्ट कपल और बेस्ट चाइल्ड प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि उद्योगपति रामलाल गर्ग ने श्री अग्रसेन महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया।
मेले में लगाई गई करीब 40 स्टॉल्स पर बर्फ गोला, रबड़ी, वड़ा पाव, नसीराबाद का कचौरा, पानी-पताशे, बर्गर, बेड़ई, मसाला डोसा, आलू की टिकिया, पनीर पकौड़ा, दाल पकवान, हैदराबादी रोल समेत अन्य कई प्रकार के व्यंजन शामिल थे। इनके अतिरिक्त साड़ी, ज्वैलरी, डेकोरेशन, गिफ्ट आइटम की स्टॉलें भी थी। इस मौके पर बच्चों को गुड़िया के बाल, पोप कोर्न तथा मेरीकॉम फिल्म के टिकट फ्री बांटे गए। प्रतियोगिताओं का संयोजन विष्णु मंगल, अंशु बंसल, प्रदीप बंसल, राजेश गर्ग, रजत बंसल, राजकुमार गर्ग आदि ने किया। मेले में मुख्य संयोजक अशोक पंसारी, डॉ. विष्णु चौधरी, राधेश्याम अग्रवाल, गोपाल गोयल कांच वाले, सीताराम गोयल, प्रण शेखर बंसल, महेश अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण हटूका, अजय गोयल, अगम प्रसाद मित्तल, अमित डाणी, राजेंद्र मित्तल समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।
फिल्म महोत्सव आज से
श्रीअग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत माणक मूवी की ओर से फिल्म महोत्सव का भी आयोजन किया जा रहा है। 22 से 25 सितंबर तक प्लाजा सिनेमा में प्रतिदिन चारों शो में मेरीकॉम फिल्म का प्रदर्शित की जाएगी। निशुल्क टिकट मेले में बांटे गए। महोत्सव कमल अग्रवाल की ओर से आयोजित किया जा रहा है।
कवि सम्मेलन आज
सोमवाररात 8 बजे से अग्रसेन पाठशाला सभा भवन में कवि सम्मेलन होगा। मुख्य अतिथि प्रेमप्रकाश अग्रवाल गोटेवाले होंगे। अलवर के विनीत चौैहान, दौसा के संजय झाला, देहली के महेंद्र अजनबी, मुरैना के तेजनारायण बेचैन, मथुरा की पूनम वर्मा, जयपुर के ऐकेश पार्थ तथा हाथरस के सबरस मुरसानी अपनी काव्य रचनाओं की प्रस्तुति देंगे।
श्री अग्रोहा बन्धु पश्चिम क्षेत्र संस्था, अजमेर की ओर से प्रकाशित पुस्तिका \\\"अग्र निहारिका\\\' एवं संस्था के सदस्यों के अविवाहित युवक-युवतियों के विवरण की पुस्तिका \\\"जोग संजोग\\\' का विमोचन जनकपु