- Hindi News
- \"प्रभु हम सबका एक, गुरु की हर बात निराली...\'
\"प्रभु हम सबका एक, गुरु की हर बात निराली...\'
अजमेर| बड़ाधड़ा पंचायत के तत्वावधान में चल रहे दो दिवसीय वार्षिक कलशाभिषेक कार्यक्रम रविवार को आंतेड़ छतरी, वैशाली नगर में संपन्न हुआ। कलशाभिषेक कार्यक्रम में चित्र अनावरण दीप प्रज्वलन कंवरलाल, सुनील कुमार बड़जात्या ने किया तथा मुनि पायसागर महाराज के पाद प्रक्षालन सुबोध-सुनिता सोनिया बड़जात्या ने किया। अध्यक्ष प्रदीप पाटनी, मंत्री कमल पाटनी एवं युवा नेता कमल गंगवाल ने बताया कि इस अवसर पर भक्ति, संगीत के कार्यक्रम भी हुए। इसमें भजन गायक संदीप बोहरा ने \\\"प्रभु हम सबका एक, गुरु की हर बात निराली है..\\\', \\\"करता हूं तुम्हारा सुमिरन..\\\' आदि भजनों की प्रस्तुति दी। कलशाभिषेक कार्यक्रम में माल की बोली के पुण्यार्जक अशोक, अंशुल पहाड़िया को पंचायत की ओर से साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।जीवन को अध्यात्म में लगाना आवश्यक : मुनि पायसागर महाराज ने प्रवचन में कहा कि जीवन को अध्यात्म में लगाना आवश्यक है और अध्यात्म की ओर अग्रसर जीवन मोक्ष मार्ग को प्रशस्त करता है। नर भव को पाया है तो इसका सदुपयोग जरूर होना चाहिए। जीवन को प्रभु और गुरु भक्ति में लगाना चाहिए। कार्यक्रम में सुशील बाकलीवाल, सुनील सेठी, महावीर सेठी, प्रकाश पाटनी, जीतेंद्र बड़जात्या आदि उपस्थित थे। प्रदीप पाटनी ने बताया कि 28 सितंबर को दोपहर 3 बजे पुष्कर में वार्षिक कलशाभिषेक पंचायत बड़ा धड़ा के तत्वावधान में किया जाएगा।