पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रंगमंच पर महफिल ए मुशायरा आज

रंगमंच पर महफिल-ए-मुशायरा आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीडीराजस्थान की तरफ से जवाहर रंगमंच पर सोमवार को \\\"महफिल-ए-मुशायरा\\\' और 23 सितंबर को \\\"कविता राजस्थान\\\' का आयोजन होगा। दूरदर्शन के उप महानिदेशक कृष्ण देव कल्पित ने बताया कि डीडी राजस्थान की सांस्कृतिक यात्रा का अगला पड़ाव अजमेर होगा।

इस दौरान दूरदर्शन की ओबी वैन से अजमेर में कई कार्यक्रमों की रिकॉर्डिंग 20 से 23 सितंबर तक की जाएगी। \\\"महफिल-ए-मुशायरा\\\' और \\\"कविता राजस्थान\\\' में राजस्थान के विख्यात शायर और कवि भाग लेंगे। \\\"महफिल-ए-मुशायरा\\\'में आमंत्रित शायर : शीनकाफ निजाम, डॉ. मन्नान राही, लोकेश कुमार सिंह साहिल, फानी जोधपुरी, असद अली असद, अरशद टोंकी, रजा शहदाई, आसिफ अमान, माहिर शैदाई, चांद शैरी, मुख्तार अहमद, मलका नसीम, सुरेंद्र चतुर्वेदी, बकुल देव, नरेंद्र भूषण, सैय्यद नाजिमुद्दीन नाजिम, शकीलुद्दीन।

\\\"कविता राजस्थान\\\' के लिए आमंत्रित कवि

पद्मश्रीसीपी देवल, नवल किशोर भाभड़ा, गोपाल गर्ग, सोहेल इशरद, डॉ. बख्शीश सिंह, गोपाल माथुर, डॉ. रमेश अग्रवाल, डॉ. हरीश, राम जैसवाल, शकुंतला तंवर, मुन्नवर हुसैन मुनव्वर, रासबिहारी गौड़, लता तायल, कालिंद नंदिनी शर्मा और नवनीत पांडे। दोनों कार्यक्रमों का जीवंत प्रसारण 22 और 23 सितंबर को डीडी राजस्थान चैनल पर शाम 7 से 9 बजे तक किया जाएगा।