दादी राणी सती का मंगल पाठ 5 को
अजमेर| दादीराणी सती के मंगलपाठ का आयोजन 5 अक्टूबर को जनकपुरी में किया जाएगा। इसमें मुंबई की प्रसिद्ध कलाकार डिंपल अग्रवाल दादीजी का संगीतमय मंगलपाठ भजन प्रस्तुत करेंगी। इस मौके पर कोलकाता से आए कलाकार दादीजी का विशेष शृंगार करेंगे। महोत्सव में छप्पन भोग की झांकी भी सजाई जाएगी। मंगलपाठ के बाद 251 दीपकों से महाआरती होगी। अंत में प्रसाद वितरित किया जाएगा।