- Hindi News
- मेरी नहीं, कार्यकर्ताओं की जीत है:गुर्जर
मेरी नहीं, कार्यकर्ताओं की जीत है:गुर्जर
नसीराबाद|उपचुनाव मेंकांग्रेस की विजय कार्यकर्ताओं की जीत है कि उनकी। नवनिर्वाचित विधायक रामनारायण गुर्जर हनुमान चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। विधायक गुर्जर ने विश्वास दिलाया कि कार्यकर्ताओं और आमजन ने जो विश्वास उनमें प्रकट किया है। कार्यक्रम के आरंभ में नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय गौड़ ने नवनिर्वाचित विधायक गुर्जर का माला पहनाकर साफा बांधकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में नगर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन कुरैशी, पूर्व विधायक महेंद्रसिंह गुर्जर, माणकचंद खींची, शकील आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
भैरवधामपर दी हाजरी
विधायकरामनारायण गुर्जर ने रविवार को ग्राम राजगढ़ स्थित मसाणिया भैरवधाम पहुंचकर धोक लगाई। धाम के मुख्य उपासक चंपालाल महाराज ने इस अवसर पर कहा कि सरल, साधारण और सादगी से जीने वाले व्यक्ति को आमजन ने आशीर्वाद देकर अपना प्रतिनिधि बनाया है। महाराज ने विश्वास प्रकट किया कि गुर्जर आमजन की आशाओं पर खरे उतरेंगे और गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करेंगे। प्रवक्ता अविनाश सैन ने बताया कि रविवार को सीकर, नागौर और अजमेर के भक्तों ने धाम पर पहुंचकर पूजा अर्चना की और मुख्य उपासक चंपालाल महाराज ने भक्तों को नशीले पदार्थों से दूर रहने की शिक्षा दी।
नसीराबाद. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक गुर्जर।