पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शैक्षिक अधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा

शैक्षिक अधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|राजस्थान शिक्षकसंघ राधाकृष्ण की बैठक रविवार को कचहरी रोड स्थित राजकीय स्कूल में आयोजित की गई। बैठक में जिला शैक्षिक अधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा कर कमेटियों का गठन किया गया। महामंत्री राहुल उपाध्याय ने बताया कि 26 सितंबर को सुबह 9.30 बजे से सावित्री बाउमा विद्यालय में होने वाले जिला शिक्षक सम्मेलन में विभिन्न विषय विशेषज्ञ विचार व्यक्त करेंगे। अधिवेशन में सरकार की नीतियां और उनका शिक्षा, शिक्षक एवं शिक्षार्थी पर प्रभाव, कैसे दूर हो शिक्षकों की लंबित समस्याएं, कैसा हो हमारा पाठ्यक्रम, शिक्षा का बेहतर प्रबंधन कैसे हो, व्यक्ति के जीवन में संगठन की भूमिका, शिक्षकों के सामने चुनौती, क्या चाहते हैं प्रशासन, अभिभावक, शिक्षार्थी और शिक्षक सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।