जीवन को सत्कार्य रूपी आभूषणों से सजाओ
जैनेश्वरी दीक्षा महोत्सव 24 से
ऐलाचार्यवसुनंदी मुनिराज के सानिध्य में 24 से 26 सितंबर तक भव्य यथाजात जैनेश्वरी दीक्षा महामहोत्सव कार्यक्रम का आयोजन केसरगंज जैन मंदिर में किया जाएगा। इसमें बुधवार शाम 5.30 बजे दीक्षार्थियों की बिनौरी जैन मन्दिर केसरगंज से प्रारंभ होकर बाबू मोहल्ला, सेंट एंसलम्स स्कूल, गोल चक्कर, आदिनाथ मार्ग, पड़ाव, क्लॉक टॉवर, मदारगेट, गांधी भवन, चूड़ी बाजार, नया बाजार चौपड़, सोनी जी की नसियां, स्टेशन रोड़ होते हुए जैन मन्दिर केसरगंज स्थित पण्डाल में पहुंचेगी। जहां दीक्षार्थियों की गोद भराई की रस्म सम्पन्न होगी गुरुवार को सुबह 7 बजे गणधरवलय विधान होगा एवं दोपहर 2.00 बजे से महिलाओं के द्वारा बधाई गीत एवं मेहंदी की रस्म सम्पन्न होगी। शाम 8 बजे बजे संगीतकार हेमंत एंड पार्टी के द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से बिरला सिटी वाटर पार्क में दीक्षा का कार्यक्रम होगा।