पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सत्संग से होता है हृदय परिवर्तन

सत्संग से होता है हृदय परिवर्तन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोवत्सश्री राधाकृष्ण महाराज की सद्प्रेरणा एवं संन्यास आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी शिव ज्योतिषानंद महाराज के सानिध्य में गत साढ़े चार वर्ष से नियमित चल रही प्रभात फेरी रविवार को सुंदर विलास स्थित तेरापंथ भवन पहुंची। यहां चातुर्मास कर रहे श्वेतांबर जैन संत महाश्रमण के शिष्य मुनि रमेश कुमार एवं मुनि हेमराज के दर्शन, आशीर्वचन के बाद महाराज को श्रीमद्भागवत गीता ग्रंथ भेंट किया गया।

मुनि रमेश कुमार ने कहा कि सत्संग से ही हृदय परिवर्तन संभव है, संत संगत से व्यक्ति को सच्चा सुख मिलता है। संत दर्शन और सत्संग, ये दो ऐसे आलंबन हैं, जिससे सुख एवं शां‍ति मिलती है। हर धर्म और संप्रदाय में इनका महत्व है। संत दर्शन और सत्संग से हजारों व्यक्तियों का हृदय परिवर्तन हुआ है। प्रभात फेरी में तेरापंथ सभा के अध्यक्ष गौतम श्रीमाल ने समाज की ओर से प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। वेदपाठी बालकों ने संस्कृत भाषा में स्तुति प्रस्तुत की। प्रभातफेरी में गोकुल अग्रवाल, उमेश गर्ग, लक्ष्मीनारायण हटुका, रामरतन छापरवाल, ब्रिजेश मिश्रा आदि वैष्णव भक्तों ने भाग लिया।

प्रभात फेरी परिवार के सदस्यों को संबोधित करते मुनि रमेश कुमार।