- Hindi News
- सच्ची आस्था से मिलता है ईश्वर का आशीर्वाद
सच्ची आस्था से मिलता है ईश्वर का आशीर्वाद
अजमेर|भगवान केभरोसे अपना सब कुछ त्याग कर मनुष्य को अदभुत शक्ति ईश्वर की असीम कृपा प्राप्त होती है। भक्ति और आराधना से मनुष्य में शक्ति का संचरण होता है। यह विचार रामस्नेही संप्रदाय मेड़ता देवल के संत उत्तमराम शास्त्री ने राणीसती धाम में आयोजित नानी बाई का मायरा कथा के दौरान व्यक्त किए।
महाराज ने कहा कि सांसारिक जगत में कई तरह के जीव-जंतु, वनस्पति मनुष्य हैं। रोजाना कई तरह की घटनाएं होती हैं। कुछ नया होता है, कुछ चमत्कारिक होता है। नरसी भगत ने अपनी सारी धन दौलत को ईश्वर के भक्तों और गरीबों में बांट दी और सभी के भंडारे की व्यवस्था की, लेकिन कुछ लोगों ने राजा से कहा कि यह जादू करता है। राजा ने नरसी भगत से कहा कि तुम सच्चे भगत हो तो भगवान की मूर्ति तुम्हें माला पहनाएगी, नहीं तो तुम्हें दंडित किया जाएगा। नरसी ने अपने सांवरिया को याद किया और कहा कि तुम्हारे भगत की नहीं, तुम्हारी परीक्षा है। सांवरिया ने राग केदार को लाकर नरसी को दी और नरसी ने भगवान की आराधना की तो ईश्वर शक्ति से चमत्कार हुआ और मूर्ति ने उन्हें माला पहनाई। महाराज ने कहा कि जो मनुष्य ईश्वर की प्रति आस्था विश्वास रखता है, सच्ची श्रद्धा से पूजा-अर्चना करता है तो उसे ईश्वरीय आशीर्वाद प्राप्त होता है।