पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज अजमेर में भामाशाह कार्ड लाॅन्च करेंगी सीएम

आज अजमेर में भामाशाह कार्ड लाॅन्च करेंगी सीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्रीवसुंधरा राजे सोमवार को अजमेर से भामाशाह कार्ड वितरण एवं लाभ हस्तांतरण योजना का शुभारंभ करेंगी। मुख्यमंत्री विधि कॉलेज भवन, मूक-बधिर नेत्रहीन आवासीय विद्यालय तथा जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के कार्डियोथोरेसिक वार्ड का भी लोकार्पण करेंगी। इस दौरान जन सभा का आयोजन भी होगा।

मुख्यमंत्री सोमवार दोपहर डेढ़ बजे पुलिस लाइन हेलिपैड पर पहुंचेंगी। वहां से सीधे सीधे पटेल मैदान आएंगी। यहां पर राज्य सरकार की भामाशाह कार्ड वितरण एवं लाभ हस्तांतरण योजना का शुभारंभ किया जाएगा। राजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीसांगन पंचायत समिति के भांवता, किशनगढ़ पंचायत समिति के हरमाड़ा, रूपनगढ़ के करकेड़ी एवं जवाजा में भी भामाशाह कार्ड वितरण एवं लाभ हस्तांतरण योजना का शुभारंभ करेंगी। शेष| पेज 13

यह है योजना का उद्देश्य