पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश में 69 फीसदी उपस्थिति

प्रदेश में 69 फीसदी उपस्थिति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवेभर्ती बोर्ड अजमेर की ओर से रविवार को आयोजित जूनियर इंजीनियर ग्रुप पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। परीक्षा में 69 फीसदी अभ्यर्थी प्रविष्ट हुए। 31 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे।

रेलवे की ओर से जूनियर इंजीनियर ग्रुप के 221 पदों के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसके लिए अजमेर, जयपुर, कोटा और जोधपुर में 139 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अनिल कुमार सेठी के मुताबिक इस परीक्षा के लिए कुल 53 हजार 484 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें परीक्षा देने के लिए 36 हजार 808 अभ्यर्थी पहुंचे। 16 हजार 676 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

सर्वाधिक उपस्थिति जयपुर में

जयपुर में 17 हजार 712 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए बुलावा पत्र भेजे गए थे। इनमें से 13842 अभ्यर्थी परीक्षा में प्रविष्ट हुए। 3870 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। यहां सर्वाधिक 78 फीसदी उपस्थिति रिकॉर्ड की गई। अजमेर में कुल 8699 अभ्यर्थियों में से परीक्षा देने 6356 अभ्यर्थी पहुंचे। 2343 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। यहां 73 प्रतिशत उपस्थिति रिकॉर्ड की गई। तीसरे नंबर पर कोटा शहर रहा। यहां 16 हजार 849 अभ्यर्थियों में से 10 हजार 419 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। यहां 6430 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे और कुल उपस्थिति प्रतिशत 62 फीसदी रहा। जोधपुर में सबसे कम 60 फीसदी अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। यहां बोर्ड ने 10224 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए पंजीकृत किए थे। इनमें से 6191 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 4033 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह 11 बजे से एक बजे तक संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी सुबह 10.30 बजे ही पहुंच गए थे।

परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी।

जूनियर इंजीनियर ग्रुप परीक्षा