पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| शहरमें रविवार को चली सर्द हवाओं ने शहरवासियों को ठिठुरा दिया। हालांकि न्यूनतम तापमान शनिवार के मुकाबले एक डिग्री बढ़ गया, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण लोग पूरे दिन धूजते रहे। सुबह शहर कोहरे के आगोश में लिपटा रहा। सुबह 10 बजे के बाद धूप में तेजी के साथ कोहरा कम हुआ। धूप ज्यादा देर असर नहीं दिखा सकी। दोपहर 12 बजे बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगी। आनासागर झील और पहाड़ियां पूरे दिन धुंध से घिरी नजर आई। दोपहर में धूप ने थोड़ी देर राहत पहुंचाई। सूर्यास्त के बाद मौसम में फिर सर्दी का असर तेज हो गया। रात में बाजार जल्द ही सूने हो गए। अलाव तापकर लोगों ने सर्दी से बचाव किया। रविवार को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की आर्द्रता 89 तथा शाम की आर्द्रता 47 प्रतिशत रही।

तीर्थनगरी में छाया कोहरा : पुष्करमें रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे ठंड बढ़ गई तथा लोगों की कंपकंपी छूट गई। रविवार सुबह दिन निकलने के साथ ही तीर्थ नगरी कोहरे के आगोश में समा गई। सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इसके बाद हल्की धूप खिली, लेकिन दिन भर वातावरण में धुंध का असर बना रहा। सर्दी से बचाव के लिए लोग दिनभर ऊनी कपड़े पहने रहे।