पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास में धन की कमी नहीं

विकास में धन की कमी नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्करविधायक सुरेश सिंह रावत ने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे के नेतृत्व में राज्य विकास की गति दौड़ रहा है। आने वाले समय में राजस्थान देश का सर्वश्रेष्ठ विकसित राज्य कहलाएगा। विधायक रावत रविवार को कायड़ में विकास कार्यों के लोकार्पण उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। विधायक सुरेश रावत ने ग्राम पंचायत कायड़ में नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण, भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय को माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत पर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विकास का वादा दोहराया। विशिष्ट अतिथि नसीराबाद विधायक रामनारायण गुर्जर ने कहा कि बिना भेदभाव के जिले का विकास किया गया जाएगा। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश भडाणा, श्रीनगर प्रधान मजीदन बानो, समाजसेवी लालसिंह रावत मुहामी, पंचायत समिति सदस्य दरियाव सिंह कायड़ सरपंच लालाराम गुर्जर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। युवा विकास समिति कायड़ द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत को ज्ञापन सौंपा।

वसुंधराकी सभा में आने का दिया न्यौता : पुष्करविधायक सुरेश सिंह रावत ने ग्रामीणों को आज मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अजमेर में होने वाली सभा में आने का न्यौता दिया। उन्होंने बताया कि पुष्कर विधानसभा क्षेत्र से बसों द्वारा भाजपा कार्यकर्ता ग्रामीण मुख्यमंत्री वसंधुरा राजे की सभा में पहुंचेंगे।

मुहामी. कायड़में स्कूल का उद्घाटन करते पुष्कर नसीराबाद विधायक।