साधारण सभा आयोजित
अजमेर| दीदाधीच बचत एवं साख सहकारी समिति अजमेर की साधारण सभा रविवार को दधिचि वाटिका शिव कुंड में आयोजित की गई। इस अवसर पर लाभांश के रूप में चांदी के सिक्के एवं टाॅर्च वितरित की गई। सभा की अध्यक्षता श्याम लाल तिवाड़ी ने की मुख्य अतिथि के रूप में नंद लाल जोपट कृष्ण कुमार त्रिपाठी मौजूद थे। इस अवसर पर अध्यक्ष दुर्गालाल शर्मा, सुरेश शर्मा, सुदर्शन दत्त सहित समाज के लोग मौजूद थे।