पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जगमगाने लगा बजरंगगढ़ चौराहा

जगमगाने लगा बजरंगगढ़ चौराहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके प्रमुख बजरंगगढ़ चौराहे काे जय अंबे नवयुवक सेवा ट्रस्ट ने एडीए से गोद लेकर उसका कायाकल्प कर दिया है। यहां अब आकर्षक फव्वारों के साथ विशेष पौधे और सतरंगी लाइटें जगमगा रही हैं। इसमें ट्रस्ट ने 6.50 लाख रुपए खर्च किए हैं।

तीन साल तक इसे ट्रस्ट ही मेंटेन करेगा। यह जानकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश टंडन ने रविवार को पत्रकारों को दी। टंडन ने बताया कि पूर्व एडीए अध्यक्ष तथा कलेक्टर भवानी सिंह देथा ने शहर के विभिन्न चौराहे, डिवाइडर एवं ट्रैफिक गुमटियां विभिन्न संस्थाओं को गोद दी थी।

ट्रस्ट को यह सर्किल 13 नवंबर को सौंपा गया था और 13 दिसंबर को यह तैयार है। यहां रंग-रोगन करने के साथ-साथ नया फर्श भी बनवाया गया है। यहां लगी जंगली जानवरों के बुतों पर भी रंग किया गया है। चौराहे का कायाकल्प करने में उपाध्यक्ष करण सिंह, सचिव संदीप शर्मा, सुनील पारीक, अमित चौहान, अजय शर्मा तथा विजय शर्मा ने सेवाएं दी।

प्रेसवार्ता में जानकारी देते टंडन।

जेएलएन का गेट खोलने की मांग

टंडनने कलेक्टर से मांग की है कि जेएलएन अस्पताल के बीच वाले गेट जो कि लखोटिया धर्मशाला के सामने हैं, उसे वापस खोला जाए। इसे अस्पताल प्रबंधन ने विवेकहीन निर्णय के चलते बंद कर दिया है। आपातकालीन मरीजों को अब घूमकर ले जाया जाता है। मरीज के परिजन भी परेशान होते हैं।

होर्डिंगमुक्त रहेगा सर्किल : टंडनने बताया कि इस सर्किल पर किसी भी राजनीतिक पार्टी, संगठनों या संस्थाओं के होर्डिंग नहीं लगाने दिए जाएंगे। इसके लिए वे सभी से अपील करते हैं कि यहां बैनर नहीं लगाएं अन्यथा उन्हें उतार दिया जाएगा। होर्डिंग कई बार दुर्घटनाओं का कारण भी बने हैं।