- Hindi News
- मस्तान शाह बाबा की मजार पर पेश होगी चादर
मस्तान शाह बाबा की मजार पर पेश होगी चादर
अजमेर| गरीबनवाज की मजार की चढ़ी चादर उदयपुर स्थित हजरत मस्तान शाह बाबा की मजार पर पेश की जाएगी। एक प्रतिनिधिमंडल यह चादर लेकर उदयपुर जाएगा। गरीब नवाज सूफी मिशन सोसायटी के अध्यक्ष हाजी जुल्फिकार चिश्ती के मुताबिक 18 दिसंबर को यह प्रतिनिधिमंडल चादर लेकर यहां से रवाना होगा। उदयपुर स्थित मल्ला ताल्लाई मोहल्ला के गरीब नवाज मदरसा से अस्र की नमाज के बाद जुलूस रवाना होगा। मगरिब की नमाज से पहले चादर पेश की जाएगी।