- Hindi News
- मुख्यमंत्री की यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा
मुख्यमंत्री की यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा
भामाशाह योजना पाटेगी अमीर-गरीब की खाई
मुख्यमंत्रीवसुंधरा राजे का सोमवार को अजमेर आगमन पर स्वागत किया जाएगा। सभा में अजमेर शहर सहित पैराफेरी गांवों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए रविवार को भाजपा शहर जिला की बैठक जिलाध्यक्ष अरविंद यादव की अध्यक्षता में तथा धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष औंकार सिंह लखावत के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
इस अवसर पर लखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना भामाशाह योजना सीधे तौर पर अमीर गरीब की खाई को बांटकर सभी को देश की अर्थव्यवस्था से जोड़ने की महत्ती योजना है। शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, पीयूष गोयल सहित मुख्यमंत्री ने राजस्थान के विकास का जो संकल्प लिया है, उससे राज्य का जीवन स्तर ऊपर उठेगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल ने कहा कि अजमेर में विकास कार्य तेज गति से हो रहे हैं तथा आने वाले समय में अजमेर देश के अग्रिम पंक्ति के शहरों में शुमार होगा। बैठक को पूर्व मंत्री श्रीकिशन सोनगरा, पूर्व सांसद रासासिंह रावत, देहात जिलाध्यक्ष प्रो. बीपी सारस्वत, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश झामनानी शिवशंकर हेड़ा, पूर्व सभापति सुरेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत, सोमर| आर्य, कैलाश कच्छावा ने भी संबोधित किया। बैठक में पार्टी पदाधिकारी धर्मेश जैन, जयकिशन पारवानी, आनंद सिंह राजावत, कंवल प्रकाश किशनानी, नरपत सिंह, रमेश सोनी, सीताराम शर्मा, सुलोचना शुक्ला, विनिता जैमन, शफी बक्श, देवेंद्र सिंह, डॉ. कमला गोखरू, दयालराम सिवासिया, भागीरथ जोशी, संपत सांखला, प्रकाश मीणा, जेके शर्मा, संजय खंडेलवाल, सतीश बंसल, अमित जैन, शरद गोयल, भारती श्रीवास्तव, तुलसी सोनी आदि मौजूद थे।
सीएम की अजमेर यात्रा को लेकर तैयारियों पर चर्चा करते भाजपा पदाधिकारी।