पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज अजमेर...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज अजमेर...

मुख्यमंत्रीपटेल मैदान से ही राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर के नए भवन, मूक-बधिर एवं नेत्रहीन संभाग स्तरीय आवासीय विद्यालय तथा जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की कार्डियोथोरेसिक यूनिट का भी लोकार्पण करेंगी। इस अवसर पर राज्य सरकार के कई मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।

2करोड़ से बना है विधि महाविद्यालय : महर्षिदयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के पास कायड़ रोड पर नवनिर्मित राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर के निर्माण में 2 करोड़ 1 लाख रुपए की लागत आई है। महाविद्यालय में 19084.33 स्क्वायर फीट क्षेत्रफल में प्रशासनिक भवन, पुस्तकालय, कम्प्यूटर कक्ष, कक्षा-कक्ष, बॉयज कॉमन रूम, गर्ल्स कॉमन रूम निर्मित किए गए हैं।

मूकबधिर नेत्रहीन विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा : कोटड़ास्थित मूक बधिर नेत्रहीन संभागीय आवासीय विद्यालय के निर्माण से संभाग के दर्जनों विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर रहने पढ़ने की सुविधा मिलेगी। यह भवन तीन करोड़ 14 लाख 80 हजार रुपए की लागत से बना है। भवन में 48 छात्रों के लिए छात्रावास, प्रशासनिक ब्लॉक, कक्षा कक्ष, लाइब्रेरी एवं कम्प्यूटर रूम आदि का निर्माण किया गया है।

बाइपाससर्जरी होगी जेएलएन अस्पताल में : जवाहरलालनेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर में कार्डियोथोरेसिक यूनिट के निर्माण में 87.82 लाख रुपए की लागत आई है इस यूनिट में 2 ऑपरेशन थियेटर, दो वार्ड, 20 बेड एक आईसीयू का निर्माण किया गया है। यूनिट के शुरू होने से अजमेर संभाग के रोगियों को विशेष सुविधा मिलेगी।

यहहै भामाशाह योजना : भामाशाहयोजना के तहत महिला मुखिया के नाम से ही बैंक में जीरो बैलेंस पर खाते खुलवाए जा रहे हैं। सरकारी योजनाओं के सभी लाभ भामाशाह कार्ड के जरिए उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए महिला का आधार कार्ड होना जरूरी है। आधार के नंबर को बैंक खाते से लिंक किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की सहायता राशि सीधे बैंक में जमा हो सकेगी।