पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए सजग होकर काम करें\'

\"बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए सजग होकर काम करें\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेरबाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के सुदृढ़ीकरण बाल अधिकारों के संरक्षण विषयक कार्यशाला का आयोजन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के राजीव गांधी सभागार हुआ। निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव बाल अधिकारिता विभाग हंसा सिंह देव ने कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए बाल अधिकारों, कानूनी पहलुओं एवं विभाग की योजनाओं की प्रतिभागियों को जानकारी दी, उन्होंने बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए संवेदनशील सजग होकर कार्य करने की जरूरत बताई। कार्यशाला को राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य गोविंद बेनीवाल, दिल्ली उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अनन्त आस्थाना, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पूनम दरगन, यूनिसेफ के प्रतिनिधि दिनेश, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जय बहादुर माथुर ने भी संबोधित किया। खुली चर्चा में कानूनी पहलुओं की दी गई। कार्यशाला में सहायक निदेशक बाल अधिकारिता जयप्रकाश, जिला बालक अधिकारी अभिषेक गुजराती, अधीक्षक बालिका गृह रुचि मौर्य, यूनिसेफ के संभागीय सलाहकार बूटीराम, बाल अधिकारिता जयपुर के महावीर प्रसाद गुप्ता, समन्वयक हुस्नआरा एवं संभाग के विभिन्न स्थानों से आए प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बाल अधिकारों के संरक्षण संबंधी कार्यशाला में चर्चा करते अधिकारी।