पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेमिनार में स्टूडेंट्स को दिया कॅरिअर गाइडेंस

सेमिनार में स्टूडेंट्स को दिया कॅरिअर गाइडेंस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| शिक्षणसंस्थान बीटी में रविवार को 11वीं कॉमर्स के छात्रों के लिए कॅरिअर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉमर्स विंग के संयोजक हेमंत गोयल ने बताया कि सेमिनार में छात्रों को 12वीं बोर्ड में अच्छे अंक प्राप्त करने भविष्य में कॉमर्स में उजागर होने वाले अवसरों की जानकारी दी गई।

निदेशक विशाल गोयल के अनुसार पेरेंट्स अपनी महत्वाकांक्षा बच्चों पर थोपें। सीए दीपेश गोयल ने छात्रों की जिज्ञासाओं का निवारण करते हुए कहा कि उचित मार्गदर्शन मिलने पर स्टूडेंट्स अपनी क्षमताओं का पूर्ण इस्तेमाल कर सकेंगे। व्याख्यान के बाद स्टूडेंट्स ने एक्सपर्ट से विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी प्राप्त की। स्टूडेंट्स के अनुसार सेमिनार का आयोजन एक सराहनीय प्रयास है। अगली कार्यशाला 27 28 दिसंबर को आयोजित की जाएगी, जिसमें कक्षा 10 के स्टूडेंट्स का मार्गदर्शन किया जाएगा।

कॅरिअर गाइडेंस सेमिनार में शामिल 11वीं कॉमर्स के स्टूडेंट्स।