पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आध्यात्मिक उपचार एवं साधना शिविर का आयोजन

आध्यात्मिक उपचार एवं साधना शिविर का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| रोटरीक्लब अजमेर (राउंड टाउन) की ओर से आदर्शनगर स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में निशुल्क आध्यात्मिक ध्यान एवं साधना शिविर का आयोजन किया गया। क्लब के सचिव सेवानिवृत्त कर्नल आरएस राठौड़ के अनुसार शिविर का शुभारंभ रविवार को हुआ। शिविर 18 दिसंबर तक आयोजित होगा। शिविर में रोजाना सुबह 8 से 9 बजे तक ध्यान साधना प्रवचन, सुबह 9.30 से दोपहर एक बजे तक तथा अपराह्न 3 से 5 बजे तक आध्यात्मिक उपचार, शाम को 5.30 से 6.30 बजे तक प्रवचन होंगे। शिविर में सायटिका, माइग्रेन, सर्वाइकल, जोड़ों का दर्द, कान का बहरापन, आंख, पेट, घुटनों, कमर दर्द एवं डिस्क की समस्या, अनिद्रा, रतौंधी, नशा मुक्त, डिप्रेशन से पीड़ित लोगों का उपचार किया जाएगा। क्लब के अध्यक्ष के एम गुप्ता, एसके भाटिया तथा दशरथ सिंह ने लोगों से शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।