पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में हैरिटेज सिटी पर चर्चा

बैठक में हैरिटेज सिटी पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| इंडियननेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटेक) अजमेर चैप्टर की बैठक राजकीय संग्रहालय में संयोजक महेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर पूर्व रक्षा सचिव अजय विक्रम सिंह ने हैरिटेज को समझाते हुए कहा कि यह स्मारक या अन्य धरोहर इमारत तक ही सीमित नहीं है। विरासत में लोक कला गीत, उत्सव, परंपरागत रीति रिवाज खाद्य पदार्थ, प्राकृतिक विरासत, हस्तशिल्प आदि सभी सम्मिलित है। अजमेर तथा पुष्कर, जिन्हें हैरिटेज सिटी घोषित किया गया है को इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर पूर्ण संरक्षित करना होगा।

उन्हाेंने बताया कि हैरिटेज सिटी की डीपीआर की रूपरेखा बनाने में इंटेक अजमेर चैप्टर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अत: एडीए को प्रोजेक्ट क्रियान्विति में इंटेक अजमेर चैप्टर का सहयोग लेना चाहिए। प्रो. ओमप्रकाश शर्मा ने अजमेर विरासत संरक्षण पर जानकारी दी। जिस पर निर्णय लिया गया कि इनका एक ज्ञापन संभागीय आयुक्त को प्रेषित किया जाए। बैठक में जानकारी दी गई इंटेक सदस्य मुकेश भार्गव फरवरी माह में कोलकाता में होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोलॉजिकल एवं वैदिक सेमिनार में राजस्थान का नेतृत्व करेंगे। कुमारी ऐश्वर्या मेहता ने इंटेक सदस्यता ग्रहण की। इन्होंने अकबर का किला पर अंग्रेजी में विवरणिका तैयार की है। बैठक में अजमेर अभिलेखागार प्रभारी बसंत सिंह सोलंकी, मेयो गर्ल्स स्कूल अध्यापिका उमा मेहता, संग्रहालय कस्टोडियन रूमा आजम, महेंद्र सिंह चौहान, अनिल लोढ़ा, बीएल साहू, मुकेश भार्गव, हिम्मत सिंह, एसपी कटारिया, जिनेश सोगानी आदि ने भाग लिया।