- Hindi News
- गोरे गरीबां कब्रिस्तान में लगी हाई मास्ट लाइट
गोरे गरीबां कब्रिस्तान में लगी हाई मास्ट लाइट
अजमेर| स्थानीयगोरे गरीबां कब्रिस्तान में लगी हाई मास्ट लाइट का रविवार को अंजुमन सैयदजादगान के पूर्व सदर सैयद गुलाम किबरिया चिश्ती और सैयद मेहंदी मियां चिश्ती ने उदघाटन किया। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
गोरे गरीबां कब्रिस्तान में शाम 4 बजे समारोह का आयोजन हुआ। गोरे गरीबां कब्रिस्तान समिति के अध्यक्ष इशरत हुसैन, अंजुमन सैयदजादगान के पूर्व सदस्य सैयद मुनव्वर चिश्ती, मौलाना गुलाम मोईनुद्दीन, अनीस खान, शाकिर सुब्हान, मुबारक, अमनदीप, शकील, संजय सोनी, राेहित सोनी, साजिद खान, महताब खान, अहसान कुरैशी और मुख्तयार अली आदि उपस्थित थे। इस मौके पर मोईन हाशमी ने सलातो-सलाम पेश किया। स्थानीय गोरे गरीबां समिति के सदस्य यासिर चिश्ती ने बताया कि गोरे गरीबां कब्रिस्तान में वक्फ बोर्ड के सहयोग से 5 लाख रुपए के विकास कार्य के अंतर्गत नगर निगम द्वारा हाई मास्ट लाइट लगाई गई है। पिछले कुछ समय से यहां विकास कार्य कराए जा रहे हैं। समिति ने वक्फ बोर्ड से इन कार्यों को स्वीकृत कराया था।
हाईमास्ट लाइट का लोकार्पण।