पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पोर्ट्स मैन क्रिकेट प्रतियोगिता आज से

स्पोर्ट्स मैन क्रिकेट प्रतियोगिता आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रहनुमाग्रुप के तत्वावधान में स्पोर्ट्समैन क्रीड़ा 2014-15 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत सोमवार से जीएलओ ग्राउंड पर होगी। प्रतियोगिता में शहर की एक दर्जन टीमें भाग लेंगी। उदघाटन मैच रॉयल चैलेंजर किंग्स इलेवन अजमेर के बीच खेला जाएगा।

प्रतियोगिता का आयोजन 15 दिसंबर से रेलवे के जीएलओ मैदान पर किया जाएगा। टूर्नामेंट में 12 टीमें भाग ले रही हैं जो राउंड रोबिन लीग आधार पर 6-6 मुकाबले खेलेंगी। यह टूर्नामेंट एक महीने से भी अधिक समय तक शहर के विभिन्न मैदानों पर खेला जाएगा।

रहनुमा ग्रुप के प्रवक्ता सैयद अब्दुल मुगनी, बाबर खान एवं नजमुद्दीन अहमद ने बताया कि टूर्नामेंट को कराने का मकसद युवा पीढ़ी को खेलों की ओर अग्रसर करना और नशामुक्ति के लिए उनका ध्यान आकर्षित करना है। टूर्नामेंट में सभी मुकाबले 20-20 ओवर के होंगे तथा प्रत्येक दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे।

पहले चरण में सभी मुकाबले 15 से 27 दिसम्बर तक जीएलओ ग्राउंड पर होंगे। प्रतियोगिता के समापन पर इसमें भाग ले रहे 168 खिलाड़ियों को आयोजन समिति की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किए जाएंगे। ग्रुप के सदस्य नोमान चिश्ती, फजले मोइन, अमान मियां चिश्ती ने बताया कि टूर्नामेंट के लीग आधार पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली विजेता टीम एवं उससे कम अंक प्राप्त करने वाली उपविजेता टीमों को भी पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।