पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अरांई | कस्बेके समीप एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई तथा एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अरांई थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद वैष्णव ने बताया कि गुंदली निवासी रामेश्वर चौधरी पुत्र श्रवण कुड़ी एवं डांग निवासी विश्राम चौधरी पुत्र नंदलाल दूधवाल शनिवार रात जीप लेकर अरांई से डांग जा रहे थे। अरांई से करीब तीन किलोमीटर पर जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद जीप असंतुलित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार दोनों युवक जीप के नीचे दब गए। घटना की जानकारी सुबह राहगीरों से अरांई पुलिस के पास पहंुची। जानकारी मिलते ही एंबुलेंस 108 एवं पुलिस मौके पर पहंुची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों को अरांई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें किशनगढ़ रैफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने रामेश्वर चौधरी को मृत घोषित कर दिया तथा विश्राम चौधरी को अजमेर रैफर कर दिया। पुलिस ने रामेश्वर चौधरी का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया।