- Hindi News
- भाजपा के 24, कांग्रेस के 9 उपजिला प्रमुख
भाजपा के 24, कांग्रेस के 9 उपजिला प्रमुख
टीकम चंद बने अजमेर उप जिला प्रमुख
अजमेर | अजमेरजिला परिषद में भाजपा के टीकम चंद चौधरी उप जिला प्रमुख निर्वाचित हुए। रविवार को हुए चुनाव में उन्होंने कांग्रेस की संजू चौधरी को 14 मतों से पराजित किया। जिला परिषद में कुल 32 सदस्य हैं। इनमें से भाजपा के 23 और कांग्रेस के 9 सदस्य हैं। शेष| पेज 6
उपजिला प्रमुख के चुनाव में टीकम चंद को 23 मत मिले, जबकि संजू को 9 वोट मिले। जिला निर्वाचन अधिकारी ने टीकम चंद चौधरी को विजयी घोषित करते हुए उन्हें शपथ दिलवाई। इससे पहले शनिवार को भाजपा की वंदना नोगिया निर्विरोध जिला प्रमुख निर्वाचित हुई थीं।