पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किशोर स्वाइन फ्लू पॉजिटिव

किशोर स्वाइन फ्लू पॉजिटिव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसीराबाद| स्थानीयपलसानिया रोड निवासी एक 10 वर्षीय किशोर को रविवार को स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मिला। राजकीय अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीश माहेश्वरी ने बताया कि बालक को 3-4 दिन पहले संदिग्ध स्वाइन फ्लू मानते हुए अजमेर अस्पताल भेजा गया था, जहां उसका ईलाज शुरू कर दिया गया। रविवार को बालक की रिपोर्ट स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आई, लेकिन बालक की तबियत सामान्य होने के कारण अजमेर अस्पताल से बालक को शनिवार को ही डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉ. माहेश्वरी के अनुसार रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण पलसानिया रोड के 36 घरों में 140 लोगों की जांच की गई और सर्दी जुकाम के 7 रोगियों को जुकाम की दवाएं दी गई। डॉ. माहेश्वरी के अनुसार रोगी बालक सहित उसके 13 परिजनों को टेमीफ्लू दवा शुरू कर दी गई है।