शिवरात्रि महोत्सव 17 को
अजमेर| श्रीझरनेश्वर महादेव सेवा समिति की ओर से 17 फरवरी को महाशिवरात्रि महोत्सव मनाया जाएगा। इसके तहत 14 फरवरी को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मित्तल हॉस्पिटल अजमेर में रक्तदान शिविर आयोजित होगा। 16 को शाम 7 बजे से महाशृंगार, 9 बजे भजन संध्या होगी। प्रवक्ता पीयूष अग्रवाल ने बताया कि 17 फरवरी को सुबह 4 बजे महादेव की महाआरती के बाद श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक किया जाएगा, जो पूरे दिन चलता रहेगा। साथ ही ठंडाई के भोग का प्रसाद वितरित होगा।