शहर में कई जगह काढ़ा वितरण, उमडे़ लोग
‘लोक कलाएं ही जन जागृति का सशक्त माध्यम’
लोककला कला संस्थान द्वारा 15 दिवसीय निशुल्क “रंगार्जन’ मधुबनी पेटिंग प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत रविवार को पेटिंग प्रतियोगिता एवं जन जागरूकता रैली का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल ने कहा कि लोक कलाएं ही जनजागृति फैलाने का सशक्त माध्यम बन सकती हैं। शिविर के दौरान स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भक्तिधाम मंदिर के पीछे रामदेव नगर कच्ची बस्ती एवं बड़ी नागफनी स्थित संजय नगर में किया गया। प्रतियोगिता में 60 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने भाग लिया। संयोजिका ज्योति प्रजापति के अनुसार 27 जनवरी से 15 दिवसीय निशुल्क मधुबनी पेंटिंग प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। शिविर का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। अर्चना रूमपाल, रोमिना गर्ग, मीनाक्षी मंगल, मुस्कान जैन एवं संजय कुमार सेठी प्रशिक्षण दे रही हैं। प्रतियोगिता के समापन पर ममता कुमावत, चंचल मेघवाल, संजना खरोल एवं निशा सैनी को अनिता भदेल द्वारा पुरस्कार वितरित एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सेंड आर्टिस्ट अजय रावत द्वारा रेत पर स्वाइन फ्लू से बचाव संबंधी रंगोली बनाई गई। अंत में रैली निकाली गई। कार्यक्रम में आरके प्रजापति, पार्षद दयालराम सवासिया, मिट्ठू सिंह, हरीश शर्मा, प्रियंका सेठी, दीप्ति केवलरामानी का सहयोग रहा।
तारागढ़ स्थित दरगाह हजरत मीरां सैयद खिंग सवार पर भी रविवार को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए काढ़ा पिलाया गया। पहले दिन 250 से अधिक लोगों ने काढ़ा का सेवन किया। मंगलवार तक प्रतिदिन यह काढ़ा पिलाया जाएगा। पंचायत खुद्दाम सैयदजादगान की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है। आयुर्वेद विभाग के कार्मिक काढ़ा पिला रहे हैं। इस मौके पर पंचायत सदर सैयद जलाल हुसैन, नायब सदर सैयद इजहार हुसैन, सचिव सैयद अबरार हुसैन समेत विभिन्न पदाधिकारी पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे। सचिव अबरार हुसैन ने बताया कि दो दिन और काढ़ा पिलाया जाएगा।
पतंजलियोग समिति करेगी काढ़ा वितरण : भारतस्वाभिमान आैर पतंजलि योग समिति द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन कर काढ़ा वितरण किया जाएगा। योग समिति द्वारा वैशाली नगर स्थित पतंजलि आरोग्य केंद्र से अब तक 15000 लोगों को काढ़ा वितरण किया जा चुका है। मंडल प्रभारी अंशुल कुमार जयसिंघानी ने बताया कि जनता कॉलोनी वैशाली नगर स्थित पतंजलि आरोग्य केंद्र पर आयोजित तीन दिवसीय काढ़ा वितरण शिविर का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन करीब पांच हजार लोगों को काढा़ पिलाया गया। काढ़ा वितरण शिविर में वैद्य डॉ. महेंद्र शर्मा सहित अन्य का सहयोग रहा।
बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन ने पिलाया काढ़ा : जिलाबॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन आैर आयुर्वेद औषधालय की आेर से रविवार शाम चंद्रवरदाई स्टेडियम में काढ़ा वितरण किया गया। वैद्य देवेंद्र कुमार शर्मा आैर वैद्य पुनीत चतुर्वेदी के निर्देशन में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों को काढ़ा पिलाया गया।
नुक्कड़नाटक से किया जागरूक : अपनाथियेटर संस्थान के कलाकारों ने रविवार को नुक्कड़ नाटक प्रदर्शनी के माध्यम से स्वाइन फ्लू से बचाव का संदेश दिया। यह आयोजन बजरंग गढ़ चौराहा, सांसी बस्ती, तोपदड़ा, जादूघर सहित शहर के अन्य स्थानों पर किया गया। कलाकारों ने अभिनय, गीत, संगीत संवाद के माध्यम से मनोरंजक तरीके से लोगों को स्वाइन फ्लू से बचाव का संदेश दिया।
लोक कला संस्थान की ओर से स्वाइन फ्लू जागरूकता के लिए बनाई गई पेंटिंग्स देखती मंत्री अनिता भदेल।
सोनी नगर में शिविर लगाकर लोगों को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया।
रामगंज क्षेत्र में व्यापािरयों की ओर से स्वाइन फ्लू रोकथाम के लिए काढ़ा तैयार करवाया गया। यह काढ़ा दुकानों पर वितरित करने के साथ राहगीरों को भी पिलाया गया।
सिटी रिपोर्टर|अजमेर
स्वाइनफ्लू से बचाव के लिए बड़ी संख्या में लोग जीवनरक्षक काढ़ा पी रहे हैं। विभिन्न संस्थाओं की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में काढा़ वितरण किया जा रहा है। रविवार को कई जगह शिविर लगाए गए और सोमवार को भी यह जारी रहेंगे।
राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय लौंगिया में रविवार को स्वाइन फ्लू, सर्दी, जुकाम आदि बीमारियों की रोकथाम के लिए 340 लोगों को काढ़ा वितरित किया गया। सोमवार को सुबह 9 से 1 बजे तक काढ़ा वितरित किया जाएगा। इसी प्रकार राजकीय आयुर्वेदिक शल्य चल चिकित्सा इकाई द्वारा रविवार को जादूघर फाउंडेशन के सहयोग से पुराने आरटीओ परिसर एवं श्री लक्ष्मी हार्डवेयर श्रीनगर रोड पर 3742 लोगों को काढ़ा वितरित किया गया। डॉ. सुधाकर मिश्रा ने बताया कि यहां सोमवार को सुबह 9 से 3 बजे तक काढ़ा वितरित किया जाएगा। इस कार्य में कंपाउंडर ओम प्रकाश महावर निमाई चंद गांगुली का सहयोग रहा।
श्री भगवान महावीर आयुर्वेद औषधालय सदर कोतवाली के बाहर वरिष्ठ वैद्य शांत कुमार शर्मा के सानिध्य में काढ़े का वितरण किया गया। श्री महावीर स्मारक सेवा समिति के भवन में संचालित चिकित्सकों ने 6 सौ से अधिक लोगों को काढ़ा वितरित किया। महामंत्री पदम चंद जैन ने बताया कि काढ़े का वितरण सोमवार को 10 से 1 बजे तक किया जाएगा। इस अवसर पर कन्हैयालाल, संजय जैन, अशोक छाजेड़, अमर, एेवंत मोदी, सुनील राका, सुजानमल, पुष्पा, राहुल कोठारी सहित उपस्थित थे।
रामगंज युवा संघ की ओर से रविवार को वैद्य रामदास शर्मा के सौजन्य से काढ़ा वितरित किया गया। रामगंज बाजार में काढ़ा तैयार कर वितरित किया गया। लोगों को गाड़ियां रोककर काढ़ा पिलाया गया। काढ़े के वितरण में रितेश खंडेलवाल, कपिलकांत खंडेलवाल, निखिल गोयल, पवन अग्रवाल, अक्षय खंडेलवाल, विष्णुकांत खंडेलवाल, उत्सव, पुरुषोत्तम दरयानी, हरीश मिश्रा आदि का सहयोग रहा। चंद्रवरदाई नगर के खेल मैदान पर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के चिकित्सक डाॅ. देवेंद्र कुमार शर्मा टीम ने जनहित में लगभग 1 हजार लोगों को काढ़ा पिलाया गया। सीनियर सिटीजन सोसायटी की ओर से राधिका विवाह समारोह स्थल, भजनगंज में काढ़ा वितरित किया गया। महासचिव सुरेश अग्रवाल ने बताया कि लगभग 3 हजार लोगों ने काढ़ा पीया। यह काढ़ा श्री कृष्ण गोपाल कालेड़ा के डॉ. एमडी रायपुरिया वैद्य राधेश्याम त्रिपाठी द्वारा तैयार किया गया। काढ़ा वितरण में बीआर दोहरे, जेपी शर्मा, एसएन सिंह, राधिका अग्रवाल, डीपी सिंघल, राधेश्याम, प्रमोद शर्मा, राधेश्याम शर्मा एवं समूह सदस्यों का सहयोग रहा। अखिल भारतीय जैन युवा फाउंडेशन द्वारा तथा जैन औषधालय के सहयोग से काढ़ा वितरित किया गया।
प्रवक्ता विजय कुमार जैन ने बताया कि 10 फरवरी को सुबह 9 से 12 बजे तक संत शाला दिगंबर जैन मंदिर पार्श्वनाथ कॉलोनी वैशालीनगर में काढ़ा वितरण किया जाएगा। पंचशील नगर विकास समिति सेक्टर की ओर से वैद्य धीरेंद्र सिंह राघव के सानिध्य में तथा सभाध्यक्ष ज्ञान सिंह पंवार के मार्गदर्शन में काढ़ा तैयार कर 7 सौ लोगों को वितरित किया गया। इस कार्य में भूपेंद्र सिंह, बजरंग सिंह, बीपी माथुर, बीपी कुमावत, कन्हैयालाल, सुनील पारीक का सहयोग रहा। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैसवाल जैन मंदिर कमेटी केसरगंज के सौजन्य से रविवार को केसरगंज मंदिर नाका मदार में श्री आचार्य सुमति सागर दिगंबर जैन औषधालय कमेटी के सहयोग से चल रहे निशुल्क काढ़ा वितरण के तहत 15 हजार से अधिक लोग लाभान्वित हुए। उत्सव एवं प्रचार प्रसार संयोजक राजकुमार पाण्ड्या ने बताया कि सोमवार को सुबह 10 से 12 बजे तक काढ़ा वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में राकेश घीया, सुनील कुमार काके, अजय खडिय़ा, चेतन सुथनिया, शीतल पाण्ड्या आदि का सहयोग रहा।
800लोगों काे काढ़ा वितरित
कायस्थमोहल्ला, खजाना गली स्थित श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर सेवा समिति तथा सामजिक संस्था समन्वय की ओर से शनिवार को स्वाइन फ्लू के प्रकोप से बचने के लिए करीब 800 लोगों को काढ़ा वितरित किया गया। संयोजक सीमा श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर में करीब 500 लोगाें की जांच कर होम्योपैथिक दवा दी गई। शिविर में होम्योपैथी डॉ. एसएस तडांगी, डॉ. पीके विजय, आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. बीएल शर्मा आदि ने सेवाएं दी।
मित्तलहॉस्पिटल में आज से आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण
मित्तलहॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के आयुर्वेद विभाग द्वारा स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए सोमवार से निशुल्क आयुर्वेदिक काढ़ा उपलब्ध कराया जाएगा। हॉस्पिटल के आयुर्वेदाचार्य वैद्य विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद में इस रोग को वातश्लेष्मिक ज्वर कहा जाता है। आयुर्वेद में ऐसी अनेक जड़ी-बूटियां उपलब्ध हैं, जिनसे इस रोग के संक्रमण से बचाव के लिए रोग प्रतिबंधक शक्ति का विकास होता है। सोमवार से गुरुवार तक प्रतिदिन शाम 4 से 6 बजे तक हॉस्पिटल में प्रतिरोधक आयुर्वेदिक काढ़ा उपलब्ध रहेगा।