खटीक समाज का परिचय सम्मेलन 15 को
पुष्कर| अखिलभारतीय खटीक महासभा (सकल चौरासी) की ओर से समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन 15 फरवरी को पुष्कर में आयोजित किया जाएगा। सामूहिक विवाह सम्मेलन 20 मई को होगा।
महासभा के अध्यक्ष छीतरमल टेपण ने बताया कि महासभा की बैठक में लिए गए निर्णयानुसार समाज का 8वां परिचय सम्मेलन 15 फरवरी को पुष्कर स्थित समाज के राधा-कृष्ण मंदिर धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन सुबह 10 बजे शुरू होगा। सम्मेलन में विधुर, विधवा, परित्यक्ता, संबंध विच्छेद कर चुके युवक-युवतियां भी भाग ले सकेंगे। टेपण ने बताया कि 20 मई को गनाहेड़ा रोड स्थित समाज की नई विश्राम स्थली में 14वां सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के लिए वर-वधुओं का पंजीयन शुरू कर दिया गया है। इच्छुक व्यक्ति पंच कोर्ट देहली गेट अजमेर स्थित महासभा के ब्रांच कार्यालय में प्रत्येक रविवार को विवाह योग्य लड़के-लड़की की मौजूदगी में फार्म भरकर 26 अप्रैल तक पंजीयन करा सकते हैं।