पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों ने निकाला रावत का विजयी जुलूस

ग्रामीणों ने निकाला रावत का विजयी जुलूस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर| अजमेरजिला परिषद के वार्ड संख्या एक से नवनिर्वाचित भाजपा सदस्य माणक लाल उर्फ मदन सिंह रावत का रविवार को ग्रामीणों ने विजयी जुलूस निकालकर गर्मजोशी से स्वागत किया। विजयी जुलूस पुष्कर स्थित रामधाम से शुरू हुआ तथा मुख्य मार्गों से गुजरता हुआ गांव गनाहेड़ा पहुंचा। जुलूस के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें मालाओं से लाद दिया। जुलूस में गांव के पूर्व सरपंच, वार्ड पंच, सामाजिक कार्यकर्ता समेत ग्रामीण मौजूद थे।