- Hindi News
- बच्चों की शानदार प्रस्तुति से दर्शक हुए अभिभूत
बच्चों की शानदार प्रस्तुति से दर्शक हुए अभिभूत
तानसेनसंगीत महाविद्यालय द्वारा जवाहर रंगमंच पर “म्यूजिक एंड डांस फेस्टिवल 2015’ का आगाज बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ तानसेन संगीत महाविद्यालय की डायरेक्टर रेखा गोयल राजेश गोयल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया।
गणेश सरस्वती वंदना से बच्चों ने कार्यक्रम की शुरुआत की। “अपना घर’ आश्रय से भगवान शंकर मेरे कब होंगे दर्शन की प्रस्तुति से बच्चों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। की-बोर्ड पर तौसिफ अहमद खान, सिद्धार्थ ने “जिंदगी के सफर गुजर जाते हैं मुकाम पर’ की शानदार प्रस्तुति दी। बालिका श्रेया ने “ओ मां’ पर गायन की प्रस्तुति देकर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।
कत्थक में निकिता राशिका ने मुरली मनोहर पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। “कोरा कागज’ “इतनी शक्ति देना हमें दाता’ से दर्शक भाव-विभोर हाे गए। तानसेन संगीत महाविद्यालय की स्टार परफॉमरेंस कमलेश पटेल ने की, जिन्होंने यह संदेश दिया कि किसी भी कार्य को करने के लिए शारीरिक कमजोरी कभी बाधा नहीं बन सकती।
कार्यक्रम में बच्चों ने बेले डांस, मुरली मनोहर, गुलाबी आंखें, दिल के झरोखे से, भरत नाट्यम, अभी जाओ छोड़कर, कालबेलिया नृत्य, दम मारो दम, हिपहाॅप, वंदे मातरम, लोकल वेस्टर्न डांस, कत्थक आदि की प्रस्तुति देकर दर्शकों को तालियां बजाने पर विवश कर दिया। इससे पहले विशिष्ट अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय संयोजक अशोक गोयल ने अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय उप मंत्री राधेश्याम शेरेवाला, विष्णु गर्ग, नरेंद्र अग्रवाल को विशिष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। तानसेन संगीत महाविद्यालय की डायरेक्टर अपना घर आश्रम की उपाध्यक्ष रेखा गोयल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के साथ-साथ अपना घर आश्रम वासियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है। इस अवसर पर सोमर| आर्य, सतीश राठी अन्य लोग मौजूद थे।
जवाहर रंगमंच पर रविवार को आयोजित म्यूजिक एंड डांस फेस्टिवल में प्रस्तुति देते बच्चे।