- Hindi News
- कुख्यात अपराधी शहजाद चलती ट्रेन से कूदकर फरार
कुख्यात अपराधी शहजाद चलती ट्रेन से कूदकर फरार
किशनगढ़के पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया के पुत्र भंवर सिनोदिया की हत्या सहित कई आपराधिक मामलों में आरोपी शहजाद मंगलवार रात डेगाना रेलवे स्टेशन के निकट चलती ट्रेन से कूद कर भाग गया। शहजाद को गंगानगर जेल से जयपुर चोरी के मामले में कोर्ट में पेशी पर ले जाया गया था। जेल के सशस्त्र चालानी गार्ड उसे पेशी भुगताने के बाद ट्रेन से वापस गंगानगर ला रहे थे। शहजाद शौच के बहाने कोच के गेट के पास पहुंचा और चलती ट्रेन से छलांग लगाकर फरार हो गया। शेष| पेज 6
पुलिसकर्मियों ने मेड़ता रोड जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। श्रीगंगानगर एसपी ने लापरवाही बरतने वाले पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। जीआरपी और पुलिस के दल आरोपी की तलाश कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार बीकानेर जेल में गोलीकांड के बाद एहतियात के तौर पर राज्य की जेलों में बंद कुख्यात अपराधियों को दूसरी जेलों में ट्रांसफर किया गया था। इसके चलते अजमेर सेंट्रल जेल में बंद भंवर सिनोदिया हत्याकांड के आरोपी शहजाद को गंगानगर जेल में शिफ्ट किया गया था। जयपुर में चोरी के मामले में गंगानगर पुलिस लाइन के छह सदस्यीय चालानी गार्ड के साथ शहजाद को पेशी के लिए जयपुर भेजा गया था। पुलिस दल पेशी के बाद मंगलवार को आरोपी शहजाद को ट्रेन से वापस गंगानगर ला रहे थे। डेगाना रेलवे स्टेशन के निकट शहजाद ने शौच की इच्छा जाहिर की। उसके हाथ में हथकड़ी थी। पुलिस कर्मी ने उसे शौचालय में पहुंचा दिया। शहजाद ने शौचालय में साबुन से हाथ धोए और हथकड़ी से हाथ बाहर निकाल लिया। उसने शौचालय से बाहर निकल कर कोच के गेट से चलती ट्रेन में छलांग लगा दी। पुलिस कर्मी कुछ समझ पाते इस दौरान ट्रेन करीब बीस किमी प्रति घंटा की रफ्तार से काफी आगे निकल गई थी। इसके बाद चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई गई, आसपास के इलाके में आरोपी की तलाश की गई, लेकिन वह चंपत हो चुका था। पुलिस कर्मियों ने मेड़ता रोड़ जीआरपी थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
लापरवाह पांच पुलिसकर्मी निलंबित
श्रीगंगानगर के एसपी हरिप्रसाद शर्मा के अनुसार कुख्यात अपराधी शहजाद को श्रीगंगानगर जेल से जयपुर कोर्ट ले जाने के लिए एएसआई बलजीत सिंह, कमांडो कुलदीप सिंह, राजवीर सिंह और कांस्टेबल राजेंद्र नवल की ड्यूटी चालानी गार्ड के तौर पर लगाई गई थी। प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि पुलिस कर्मियों ने ड्यूटी में