पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शेखावत गुप्ता डिस्कॉम के सलाहकार नियुक्त

शेखावत गुप्ता डिस्कॉम के सलाहकार नियुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| अजमेरडिस्कॉम के एमडी बी. राणावत ने दो सेवानिवृत्त एसई को डिस्काॅम में बतौर सलाहकार नियुक्ति दी है। दोनों इंजीनियरों के अलग-अलग कार्य भी विभाजित किए गए हैं। एसई एमएम के पद से सेवानिवृत्त तथा विजिलेंस मामलों में माहिर एसएस शेखावत को राजस्व वसूली, विजिलेंस, इंजीनियरों एवं कर्मचारियों की ट्रेनिंग संबंधित कार्यक्रमों की जिम्मेदारी दी गई है। शेखावत डिस्कॉम के पहले ऐसे इंजीनियर हैं, जिन्होंने वर्ष 2005 में एएसपी पुलिस विजिलेंस का पद खाली रहने पर इस पद पर रहकर व्यवस्था को संभाला था। इनके अतिरिक्त राजसमंद से सेवानिवृत्त हुए एसई आरजी गुप्ता को राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना तथा ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के क्रियान्वयन के लिए सलाहकार नियुक्त किया गया है। दोनों वरिष्ठ इंजीनियरों की नियुक्ति मंगलवार को हुई जयपुर में हुई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मीटिंग में अप्रूवल की जा चुकी है।