पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला बार एसोसिएशन के चुनाव जल्द

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव जल्द

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| जिलाबार एसोसिएशन के सालाना चुनाव जल्द ही कराए जाएंगे। बार अध्यक्ष अजय त्रिपाठी के अध्यक्षता में बुधवार को कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय किया गया है। इसके अलावा लाइब्रेरी कांफ्रेंस हॉल के उद‌्घाटन नई टेलीफोन डायरेक्ट्री के विमोचन के संबंध में भी वार्ता की गई। बार सचिव धर्माराम चौधरी ने बताया कि कार्यकारिणी ने तय किया है कि 27 सितंबर को नई लाइब्रेरी और कांफ्रेंस हॉल का उद्घाटन का कार्यक्रम रखा जाएगा। इसके साथ ही वकीलों की फोटोयुक्त टेलीफोन डायरेक्ट्री के विमोचन की भी तैयारी की जा रही है। बार के चुनाव जल्द ही कराए जाएंगे इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वार्षिक सदस्यता शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर रखी गई है। इसके अलावा न्यायालय परिसर में पीडल्ब्यूडी के जरिए कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्य की भी समीक्षा की गई। बैठक में उपाध्यक्ष राजेंद्र इनाणी, पृथ्वीराज भाटी, रंजन शर्मा, आशीष कुमार, अजय गोयल, अखिलेश गर्ग, वेदराज गहलोत, वकील मोहम्मद आदि मौजूद थे।