168 ओवरलोड वाहनों के चालान
अजमेर | जिलापरिवहन विभाग के विशेष अभियान के तहत गुरुवार को कुल 168 आेवरलोड वाहनों का चालान किया गया। परिवहन विभाग को इससे 17.36 लाख रुपए का राजस्व अर्जन हुआ। अभियान में अब तक ओवरलोडिंग वाहनों के चालान कर सवा करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला जा चुका है। डीटीओ सुधीर बंसल के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्गों पर विभाग की टीम निगरानी रखे हुए हैं। बंसल ने बताया अब तक जितने वाहनों का चालान हुआ उनमें सबसे ज्यादा आेवरलोडिंग मार्बल आैर सीमेंट से लदे वाहन थे।