रेलवे ट्रेक पर लाश मिली
राष्ट्रीयराजमार्ग संख्या 8 के पास गुर्जर ढाबे के पीछे बुधवार को आखरी डबल फाटक के बीच दो रेलवे लाइन के बीच में स्थित खाली जगह पर एक युवक की लाश मिली है। चाबीमैन की सूचना पर गेगल थाना पुलिस, जीआरपी आरपीएफ मौके पर पहुंची। पुलिस पृथम दृष्टया मान रही है कि युवक की मौत ट्रेन से गिरकर हुई। मृतक के पास ऐसी कोई भी साक्ष्य नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।
पुलिस के अनुसार सुबह चाबी मैन राधेश्याम की सूचना आई कि आखरी फाटक डबल फाटक के बीच खंभा नंबर 273/0 273/01 के बीच रेलवे लाइन पर एक अज्ञात युवक की लाश पड़ी है। सूचना पर गेगल थाना पुलिस हैड कांस्टेबल तेजमल मय जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। बाद में थाना प्रभारी महावीर प्रसाद शर्मा एएसआई ओमप्रकाश भी मौके पर पहुंच गए। जांच करने पर मृत युवक के पास पहचान के लिए कोई भी साक्ष्य नहीं मिल सका। इस दौरान जीआरपी आरपीएफ भी मौके पर पहुंची। जीआरपी आरपीएफ ने मामला गेगल थाना पुलिस की सीमा में होने का हवाला देकर कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। बाद में गेगल पुलिस ने निजी वाहन से मृत युवक को अजमेर जेएलएन पहुंचाया और पोस्टमार्टम के बाद शव चीरघर में रखवा दिया।
रेलवे लाइन के पास मिली लाश की जांच करती पुलिस।