पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाराजा अग्रसेन जयंती का शुभारंभ कल

महाराजा अग्रसेन जयंती का शुभारंभ कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाराजाअग्रसेन की जयंती के अवसर पर श्री अग्रसेन महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित आठ दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को ध्वजारोहण के साथ होगा। कार्यक्रम के तहत 19 से 26 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी बुधवार को महोत्सव के मुख्य संयोजक अशोक पंसारी डॉ. विष्णु चौधरी ने प्रेस वार्ता में दी।उन्होंने बताया कि अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ 19 सितंबर को सुबह 8.30 बजे अग्रवाल पाठशाला सभा भवन में महाराजा अग्रसेन के पूजन एवं ध्वजारोहण के साथ होगा। ध्वजारोहण मुख्य अतिथि मुरारीलाल अग्रवाल करेंगे।

शोभायात्रा िनकलेगी

25सितंबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा दोपहर 3 बजे केसर गंज स्थित श्री राम बलदेव बद्रीप्रसाद गोयल ट्रस्ट, ब्ल्यू केसल से प्रारंभ होगी। प्रेस वार्ता में शाला अध्यक्ष शंकरलाल बंसल, सचिव राधेश्याम अग्रवाल, गोपाल गोयल कांच वाले, प्रणशेखर बंसल समिति के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

बालिकाओं महिलाओं के लिए आयोजन

मुख्यसंयोजक अजय गोयल एवं दिनेश परनामी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे से महिला खेलकूद प्रतियोगिताएं सुनीता अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की जाएगी। जिसमें अग्रवाल बालिकाओं महिलाओं के लिए विभिन्न वर्गों में ग्रुप गेम, आइसक्रीम स्टिक से क्राफ्ट बनाना सहित अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। मुख्य संयोजक शैलेंद्र अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को दोपहर 2.30 बजे से मुख्य अतिथि कमलेश मंगल के आतिथ्य में महिला सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें बालिकाओं महिलाओं के लिए फैन्सी ड्रेस, डांस, सुपर मॉम गीत होंगे। मुख्य संयोजक शिवशंकर फतेहपुरिया ने बताया कि रविवार को शाम 7 बजे अग्रसेन मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि रामलाल गर्ग करेंगे। मेले में विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम के साथ विभिन्न खाने-पीने की स्टॉल भी लगेगी। श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव का मुख्य आकर्षण सोमवार को शाम 8 बजे से आयोजित अखिल भारतीय विराट हास्य कवि सम्मेलन होगा। प्रेमप्रकाश अग्रवाल गोटेवाले के आतिथ्य में आयोजित कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के कवि भाग लेंगे जिनमें मुख्य रूप से अलवर के वीर रस के कवि विनीत चौैहान, हास्य कवि संजय झाला दौसा, महेन्द्र अजनबी देहली, मुरैना के हास्य कवि तेजनारायण बेचैन, मथुरा से गीत गजल की कवयित्री पूनम वर्मा, जयपुर के ऐकेश पार्थ सबरसमूर्सानी