पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सियाराम संघ का प्रांतव्यापी प्रदर्शन 22 को

सियाराम संघ का प्रांतव्यापी प्रदर्शन 22 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रांतव्यापी प्रदर्शन की जानकारी देते शिक्षक संघ सियाराम के पदाधिकारी।

भास्कर न्यूज|अजमेर

राजस्थानशिक्षक संघ सियाराम की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर किए जा रहे आंदोलन के तहत 22 सितंबर को जयपुर के उद्योग मैदान में प्रांतव्यापी प्रदर्शन एवं धरना आयोजित किया जाएगा। अजमेर जिले से भी शिक्षक इसमें शामिल होंगे। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री बृजेंद्र शर्मा तथा प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश आचार्य ने बुधवार को पत्रकारों को दी।

उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से यह मांग की गई है कि सरकारी स्कूलों का समय 30 सितंबर तक सुबह 8 से दोपहर 1 तथा 1 अक्टूबर से सुबह 8.30 से दोपहर 2.30 बजे तक का किया जाए। एकीकरण केवल अनार्थिक विद्यालयों यानी 50 से कम नामांकन वाले विद्यालयों का ही किया जाना चाहिए। लेकिन हरिजन, कंजर, बंजारा तथा अन्य पिछड़े इलाकों की बस्तियों की स्कूलों को यथावत रखा जाना चाहिए, ताकि शिक्षा गरीब और पिछड़े परिवारों तक भी पहुंच सके।

प्रेस वार्ता में जयचंद भाटी, सावित्री शर्मा, राजेश शर्मा, मुकेश कासट, अशोक शर्मा, हरीश शर्मा, रश्मि व्यास समेत अन्य कई शिक्षक नेता मौजूद थे।

नहींचाहिए ऐसे मंत्री और सचिव

प्रदेशमहामंत्री बृजेंद्र शर्मा तथा प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश आचार्य ने कहा कि शिक्षा मंत्री और अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा श्याम एस अग्रवाल ने शिक्षकों के प्रति अशोभनीय टिप्‍पणी की है। ऐसे मंत्री और अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षकों को नहीं चाहिए। अग्रवाल को तुरंत शिक्षा विभाग से हटाना चाहिए। यदि शिक्षा मंत्री का रवैया शिक्षकों के साथ नकारात्मक ही है, जो ऐसे मंत्री को भी दूसरे विभाग की जिम्मेदारी देनी चाहिए।